प्रशासनिक खबरें
03 Jul, 2026

भाजपा प्रदेश कार्यालय में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने सुनीं जनसमस्याएं

भोपाल में भाजपा प्रदेश कार्यालय की जनसुनवाई में मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद कर संबंधित अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।

भोपाल, 03 जुलाई।

भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित जनसुनवाई के दौरान मध्य प्रदेश शासन के मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने प्रदेशभर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए और कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।

मंत्री पटेल ने कहा कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी निराकरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की बात गंभीरता से सुनते हुए जिन मामलों का तत्काल समाधान संभव नहीं था, उन्हें संबंधित विभागों को शीघ्र कार्रवाई के लिए भेजने के निर्देश दिए।

उन्होंने कार्यकर्ताओं और आमजन को भरोसा दिलाया कि प्रत्येक समस्या का संवेदनशीलता और प्राथमिकता के आधार पर निराकरण सुनिश्चित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ कार्य कर रही है तथा नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जनसुनवाई के दौरान विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने अपनी समस्याएं मंत्री के समक्ष रखीं, जिनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़