सरकार व नीतियाँ
03 Jul, 2026

माउंट आबू में विधिक सुधारों पर होगा दो दिवसीय मंथन

माउंट आबू में आयोजित सुधार उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026 में विधिक सुधार, डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और विकसित भारत@2047 के विजन पर व्यापक विचार-विमर्श किया जाएगा।

माउंट आबू, 3 जुलाई।

भारत सरकार के विधि एवं न्याय मंत्रालय के विधिक कार्य विभाग और विधायी विभाग की ओर से राजस्थान के माउंट आबू स्थित ज्ञान सरोवर, ब्रह्माकुमारी मुख्यालय में 4 और 5 जुलाई को ‘सुधार उत्सव एवं चिंतन शिविर 2026’ का आयोजन किया जाएगा। दो दिवसीय कार्यक्रम में विधि एवं न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुन राम मेघवाल शामिल होंगे।

इस आयोजन का उद्देश्य मंत्रालय की प्रमुख उपलब्धियों की समीक्षा करना, महत्वपूर्ण विधिक सुधारों और संस्थागत बदलावों पर चर्चा करना तथा विकसित भारत@2047 के लक्ष्य के अनुरूप आधुनिक, प्रभावी और नागरिक-केंद्रित विधिक व्यवस्था के निर्माण के लिए भविष्य की कार्ययोजना तैयार करना है।

उद्घाटन सत्र में प्रौद्योगिकी आधारित, दक्ष और नागरिक हितों पर केंद्रित विधिक इकोसिस्टम के लिए मंत्रालय की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। शिविर के दौरान डिजिटल परिवर्तन, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई), विधिक शासन, वैकल्पिक विवाद निवारण (एडीआर), विधायी सुधार, प्रौद्योगिकी-सक्षम प्रशासन, संस्थागत सुधार, क्षमता निर्माण और प्रशासनिक उत्कृष्टता जैसे विषयों पर प्रस्तुतियां और विचार-विमर्श आयोजित होंगे।

दो दिवसीय चिंतन शिविर से एक विजन डॉक्यूमेंट, सुधार संबंधी प्रस्ताव, संस्थागत सुधारों के लिए सिफारिशें, डिजिटल परिवर्तन की कार्ययोजना तथा मंत्रालय में क्रियान्वयन के लिए अल्पकालिक और मध्यम अवधि के कार्य-बिंदु तैयार किए जाने की उम्मीद है।

कार्यक्रम में विधिक कार्य विभाग और विधायी विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी भी भाग लेंगे। मंत्रालय के अनुसार यह आयोजन विचारों के आदान-प्रदान, सहयोग और रणनीतिक योजना तैयार करने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित होगा।

विधि एवं न्याय मंत्रालय का कहना है कि यह पहल सुशासन, नवाचार और संस्थागत उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी। साथ ही पारदर्शी, प्रभावी और भविष्य की जरूरतों के अनुरूप विधिक एवं विधायी इकोसिस्टम के निर्माण को गति मिलेगी, जिससे विकसित भारत@2047 के लक्ष्य को साकार करने में सहयोग मिलेगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़