अपराध
03 Jul, 2026

एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर उनके पास से 29 एटीएम कार्ड और नकदी बरामद की है।

प्रयागराज, 3 जुलाई।

प्रयागराज में एटीएम फ्रॉड करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए नवाबगंज थाना पुलिस और सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम कार्ड और ठगी की रकम के 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों के खिलाफ विधिक कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया।

पुलिस उपायुक्त कुलदीप सिंह गुनावत ने बताया कि आम लोगों की मेहनत की कमाई की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने वाले गिरोहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही लोगों से अपील की कि एटीएम पर किसी अनजान व्यक्ति की मदद न लें और अपना पिन किसी के साथ साझा न करें।

पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त के निर्देशन में चल रहे अभियान के तहत नवाबगंज थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों को मंसूराबाद स्थित इंडिया एटीएम के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों की पहचान आदित्य यादव उर्फ छोटू निवासी लालगंज अइझरा, प्रतापगढ़ और रवि पटेल निवासी मानिकपुर कुंडा, प्रतापगढ़ के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपितों के पास से विभिन्न बैंकों के 29 एटीएम कार्ड और 8 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। बरामदगी के आधार पर नवाबगंज थाने में संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पूछताछ में आरोपितों ने बताया कि वे एटीएम पर आने वाले लोगों को रुपये निकालने में मदद का झांसा देकर उनका एटीएम कार्ड बदल देते थे। इसके बाद गुप्त रूप से पिन नंबर की जानकारी हासिल कर दूसरे एटीएम से खाते से रुपये निकाल लेते थे और ठगी की रकम आपस में बांट लेते थे।

इस कार्रवाई में मंसूराबाद चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भीष्म नारायण सिंह, उपनिरीक्षक रोहित गौंड, उपनिरीक्षक इन्द्रजीत यादव, हेड कांस्टेबल भानू शुक्ला तथा आरक्षी अभिषेक चौरसिया की टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़