मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

एमपीपीजीसीएल कार्मिकों के लिए शुरू हुई सोलर रूफटॉप योजना

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि एमपीपीजीसीएल के नियमित कार्मिकों के लिए सोलर रूफटॉप योजना लागू की गई है, जिससे उन्हें अपने घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की सुविधा मिलेगी।

भोपाल, 03 जुलाई।

मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया कि मध्य प्रदेश पॉवर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड (एमपीपीजीसीएल) ने अपने नियमित कार्मिकों के लिए सोलर रूफटॉप योजना लागू की है। इस पहल के तहत कार्मिक अपने आवास पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित कराने की सुविधा प्राप्त कर सकेंगे।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि योजना के अंतर्गत इच्छुक कार्मिक संबंधित विद्युत वितरण कंपनी (डिस्कॉम) की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके बाद सूचीबद्ध विक्रेताओं में से अपनी पसंद के विक्रेता का चयन कर सोलर रूफटॉप प्लांट स्थापित कराया जा सकेगा। पूरी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया गया है।

योजना के अनुसार 3 किलोवाट तक क्षमता वाले सोलर रूफटॉप प्लांट की स्थापना पर पात्रता के अनुसार निर्धारित राशि का 50 प्रतिशत विद्युत वितरण कंपनी सीधे चयनित विक्रेता को उपलब्ध कराएगी। शेष राशि संयंत्र की सफल स्थापना और आवश्यक प्रमाणन के बाद जारी की जाएगी।

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि इस व्यवस्था से कार्मिकों पर एकमुश्त वित्तीय भार कम होगा और अधिक से अधिक लोग सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि यह पहल प्रदेश में हरित ऊर्जा के विस्तार को भी नई गति देगी।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़