मध्य प्रदेश
03 Jul, 2026

भाजपा बैठक में संगठन विस्तार और आगामी कार्यक्रमों पर मंथन

राजगढ़ में भाजपा की मंडल स्तरीय कामकाजी बैठक में संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती सहित आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों पर चर्चा की गई।

राजगढ़, 03 जुलाई।

राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी के ब्यावरा, पीपलहेला और गिन्दौरहाट मंडलों की मासिक कामकाजी बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा के साथ आगामी कार्यक्रमों की रणनीति तैयार की गई। विशेष रूप से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर 6 जुलाई को आयोजित होने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री नारायणसिंह पंवार ने कहा कि भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी की भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। साथ ही अधिक से अधिक लोगों को भाजपा से जोड़ने पर भी जोर दिया।

जिला प्रभारी ध्रुवनारायण सिंह ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में भाजपा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने पिछले महीने आयोजित कार्यक्रमों की समीक्षा करते हुए आगामी आयोजनों को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राजू यादव ने की। इस अवसर पर भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़