अपराध
03 Jul, 2026

बाइक साइड के विवाद में नाबालिग पर चाकू से हमला

जयपुर में बाइक साइड करने को लेकर हुए विवाद के दौरान 16 वर्षीय नाबालिग पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जयपुर, 03 जुलाई।

जयपुर के मालपुरा गेट थाना क्षेत्र में बाइक साइड करने को लेकर हुआ मामूली विवाद हिंसक झगड़े में बदल गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान एक युवक ने 16 वर्षीय नाबालिग के गले और पेट पर चाकू से हमला कर दिया। पेट में गंभीर चोट लगने के बाद घायल किशोर को पुलिस की सहायता से एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता ने बताया कि वह उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले का रहने वाला है और अपने 16 वर्षीय भाई के साथ सांगानेर स्थित ईदगाह रोड पर रहता है। देर रात उसका भाई शनि बाजार क्षेत्र में रहने वाले अपने एक दोस्त से मिलने गया था। रात करीब 11:15 बजे कॉलोनी में बाइक साइड करने की बात को लेकर उसकी एक युवक से कहासुनी हो गई, जो कुछ ही देर में मारपीट में बदल गई।

आरोप है कि विवाद के दौरान गुस्साए युवक ने चाकू हमला करते हुए पहले नाबालिग के गले पर वार किया। बचाव करने की कोशिश के दौरान आरोपी ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे तथा घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

पुलिस ने नाबालिग के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़