अपराध
03 Jul, 2026

3.590 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

भागलपुर में विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 3.590 किलोग्राम गांजा और वेट मशीन बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया तथा एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।

भागलपुर, 03 जुलाई।

भागलपुर पुलिस ने गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 3.590 किलोग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। कार्रवाई ललमटिया थाना क्षेत्र में चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिली थी कि ललमटिया थाना क्षेत्र के मोहनपुर गांव स्थित दुर्गा स्थान के पास एक जर्जर पानी की टंकी के कमरे में अवैध मादक पदार्थों का भंडारण कर उसकी खरीद-बिक्री की जा रही है। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

छापेमारी के दौरान पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी में पुलिस ने वहां से 3.590 किलोग्राम गांजा और एक वेट मशीन बरामद की। इसके बाद लगातार की गई छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी कमलेश मंडल को सीटीएस रोड से गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़