अपराध
03 Jul, 2026

शराब के लिए रुपये मांगने पर युवक पर चाकू से हमला

जबलपुर के रांझी क्षेत्र में शराब के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया, पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।

जबलपुर, 3 जुलाई।

जबलपुर के रांझी थाना क्षेत्र स्थित भूमिया मोहल्ला में शराब पीने के लिए रुपये मांगने को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार भूमिया मोहल्ला निवासी ललित भूमिया ने शिकायत दर्ज कराई है कि गुरुवार-शुक्रवार की दरम्यानी रात करीब 12:30 बजे उसकी भतीजी रश्मि भूमिया का विवाह समारोह चल रहा था और घर पर रिश्तेदार मौजूद थे।

इसी दौरान मंजीत चौधरी और सोनू चौधरी वहां पहुंचे और ललित के बड़े भाई अमर भूमिया से शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग करने लगे।

अमर भूमिया द्वारा रुपये देने से इनकार करने पर दोनों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि गाली-गलौज के दौरान मंजीत चौधरी ने चाकू निकालकर अमर भूमिया पर हमला कर दिया, जिससे उसके हाथ और पेट में गंभीर चोटें आईं।

घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे ललित भूमिया के साथ भी सोनू चौधरी ने मारपीट की, जिससे उसके सिर में चोट लग गई।

वारदात के बाद दोनों आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। परिजन घायल अमर भूमिया को पहले रांझी अस्पताल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़