अपराध
03 Jul, 2026

पंचायत प्रधान की निशानदेही पर चार और हथियार बरामद

दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ में गिरफ्तार पंचायत प्रधान से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसकी निशानदेही पर झाड़ियों में छिपाकर रखी गई चार एकनली बंदूक बरामद कर जांच आगे बढ़ा दी है।

24 परगना, 03 जुलाई।

दक्षिण 24 परगना के घुटियारी शरीफ क्षेत्र में गिरफ्तार पंचायत प्रधान से पूछताछ के बाद पुलिस ने चार और हथियार बरामद किए हैं। कुछ दिन पहले नारायणपुर पंचायत के प्रधान सलाउद्दीन सरदार को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया गया था। पुलिस हिरासत में लगातार पूछताछ के दौरान मिली जानकारी के आधार पर यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार मिली सूचना पर गुरुवार रात नारायणपुर क्षेत्र स्थित बनमालीपुर आदर्श संघ क्लब के पास तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान एक पेड़ के नीचे झाड़ियों में सफेद बोरियों में छिपाकर रखी गई चार एकनली बंदूक बरामद की गईं।

जांच में पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान सलाउद्दीन सरदार ने हथियार छिपाने के स्थान की जानकारी दी। इसके बाद वह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचा और निशानदेही पर छिपाए गए हथियार बरामद किए गए।

पंचायत प्रधान की निशानदेही पर लगातार हथियार मिलने की घटनाओं के बाद नारायणपुर क्षेत्र में चर्चा तेज हो गई है। पुलिस पूरे मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़