अपराध
03 Jul, 2026

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त, अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज

नवादा के मेसकौर प्रखंड में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

नवादा, 03 जुलाई।

नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड स्थित सीतामढ़ी में डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त किए जाने के मामले में पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद प्रेरणास्थल समिति ने दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

समिति के सदस्यों ने सीतामढ़ी थाने में दिए आवेदन में आरोप लगाया है कि अज्ञात शरारती तत्वों ने बांके दास प्रेरणास्थल परिसर में स्थापित अंबेडकर प्रतिमा का हाथ क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में नाराजगी देखी गई है।

समिति का कहना है कि संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ की गई छेड़छाड़ से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। सदस्यों ने दोषियों की जल्द पहचान कर गिरफ्तारी, प्रतिमा की मरम्मत और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

आवेदन में यह भी कहा गया है कि घटना से क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में रोष है। समिति ने प्रशासन से सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

पुलिस ने आवेदन के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और दोषियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़