अपराध
03 Jul, 2026

कटनी में चंदन तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, छह आरोपी गिरफ्तार

कटनी पुलिस ने चंदन के पेड़ों की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है और मामले में पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

कटनी, 3 जुलाई।

कटनी जिले की माधवनगर थाना पुलिस ने चंदन तस्करी से जुड़े एक गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किए गए चंदन की लकड़ी के टुकड़े भी बरामद किए हैं। मामले में गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क की जांच जारी है।

पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने बताया कि 14 मार्च 2026 को कमलेश कुशवाहा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि ग्राम छहरी स्थित शंकर सिंधी के चंदन और आंवला बगीचे से 8 और 9 मार्च की रात अज्ञात बदमाश 15 चंदन के पेड़ काटकर ले गए थे। इसके अलावा 15 अन्य पेड़ों के तनों को काटकर भी नुकसान पहुंचाया गया था। शिकायत के आधार पर माधवनगर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि वारदात में शामिल आरोपी सतना जिले में मौजूद हैं। इसके बाद स्थानीय पुलिस की मदद से उन्हें हिरासत में लेकर प्रोडक्शन वारंट पर कटनी लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की गई।

जांच में खुलासा हुआ कि गिरोह के सदस्य साधु-संत या फेरीवालों का वेश धारण कर माला, रुद्राक्ष और पूजा सामग्री बेचने के बहाने पहले क्षेत्र की रेकी करते थे। इसके बाद मौका मिलने पर महिला और पुरुष सदस्य रात के समय चंदन के पेड़ काटकर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ सीमावर्ती सतना जिले में भी इसी तरह के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश के साथ चोरी के पूरे नेटवर्क की भी जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़