अपराध
03 Jul, 2026

स्कॉर्पियो और हथियार के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, तीन फरार

सारण में विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान पुलिस ने स्कॉर्पियो, लोडेड देशी कट्टा और कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनके तीन साथी फरार हो गए।

सारण, 03 जुलाई।

सारण पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान के दौरान हथियार और स्कॉर्पियो के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान तीन अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने उनके कब्जे से एक लोडेड देशी कट्टा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और एक स्कॉर्पियो वाहन बरामद किया है।

पुलिस के अनुसार विशेष वाहन चेकिंग के दौरान सूचना मिली थी कि पटना की ओर से एक सफेद स्कॉर्पियो में सवार पांच हथियारबंद व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने की मंशा से आ रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया, लेकिन स्कॉर्पियो सवार आरोपियों ने बैरिकेडिंग तोड़कर भागने की कोशिश की।

पुलिस ने वाहन का पीछा किया, जिसके बाद पांचों आरोपी स्कॉर्पियो छोड़कर अलग-अलग दिशाओं में भागने लगे। कार्रवाई के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि तीन अन्य फरार होने में सफल रहे।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पटना जिले के खगौल निवासी गोरख नट और रूपसपुर निवासी करण नट के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार दोनों के खिलाफ पहले से विभिन्न थानों में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

पुलिस ने इस मामले में संबंधित धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। कार्यक्षेत्र में आगे बढऩे में रुकावट का एहसास होगा। विरोधियों के सक्रिय होने की संभावना है। कारोबारी यात्रा को फिलहाल टालें। जो चल रहा है उसे सावधानीपूर्वक संभालें। शुभांक-1-3-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Heavy thunderstorm

ट्रेंडिंग न्यूज़