रक्षा व सुरक्षा
06 Jul, 2026

राजौरी में दिखा संदिग्ध पाकिस्तानी ड्रोन, सुरक्षा बलों ने चलाया सर्च ऑपरेशन

राजौरी के सुंदरबनी सेक्टर में संदिग्ध ड्रोन देखे जाने के बाद सुरक्षा बलों ने सीमावर्ती गांवों में तलाशी अभियान शुरू किया है।

राजौरी, 6 जुलाई।

जम्मू-कश्मीर के राजौरी सेक्टर में एलओसी के करीब एक संदिग्ध ड्रोन की हरकत ने सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट कर दिया है। रविवार देर रात सीमावर्ती सुंदरबनी के गांवों में एक चमकती लाइट वाली वस्तु देखी गई।

अधिकारियों के अनुसार, यह रहस्यमयी ड्रोन भारतीय सीमा में दाखिल हुआ और कुछ देर मंडराने के बाद वापस पाकिस्तान की ओर निकल गया। इस घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया।

सोमवार तड़के से ही इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि ड्रोन के जरिए कोई नशीले पदार्थ या हथियार तो नहीं गिराए गए हैं।

तलाशी के दौरान अभी तक सुरक्षा बलों को कोई भी आपत्तिजनक सामग्री नहीं मिली है। फिलहाल क्षेत्र में चौकसी बढ़ा दी गई है और पूरे इलाके की कड़ी निगरानी की जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़