दमिश्क, 06 जुलाई।
सीरिया में बशर अल-असद के लंबे शासन के अंत के बाद बनी अंतरिम संसद का पहला सत्र आज से शुरू होना था, लेकिन इसे फिलहाल के लिए टाल दिया गया है। देश की सत्ता अभी अहमद अल-शारा के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के पास है।
नई संसद में कुल 210 सदस्य हैं, जिनमें से 140 का चुनाव अप्रत्यक्ष तरीके से हुआ है। वहीं, 70 सदस्यों को अंतरिम राष्ट्रपति ने सीधे नामित किया है, जिसमें 15 महिलाओं को जगह मिली है। संसद में कुर्द समुदाय को भी विशेष प्रतिनिधित्व दिया गया है।
सत्र स्थगन के पीछे सुरक्षा व्यवस्था और कुछ प्रशासनिक कारणों को मुख्य आधार बताया गया है। फिलहाल सुवैदा प्रांत में जारी तनाव के चलते तीन सीटें अभी भी रिक्त हैं। इस संसद का कार्यकाल कुल ढाई साल तय किया गया है।
यह विधायी निकाय मुख्य रूप से देश में नए चुनाव कानून बनाने और बजट को मंजूरी देने का काम करेगा। इसका प्राथमिक लक्ष्य भविष्य में होने वाले लोकतांत्रिक चुनाव की रूपरेखा तैयार करना है, जो स्थायी संविधान लागू होने तक सक्रिय रहेगी।


















