नई दिल्ली, 06 जुलाई।
आज अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले रुझान सामने आ रहे हैं। पिछले कारोबारी सत्र के दौरान चिप निर्माताओं के शेयरों में भारी बिकवाली के चलते अमेरिकी बाजार दबाव में दिखे। नैस्डेक सूचकांक में 0.80 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई, जबकि एस एंड पी 500 इंडेक्स सपाट स्तर पर बंद हुआ। वहीं, डाउ जॉन्स फ्यूचर्स में भी आज कमजोरी देखी जा रही है।
इसके विपरीत, यूरोपीय बाजारों ने पिछले सत्र में मजबूती के साथ कारोबार का समापन किया। एफटीएसई और डीएएक्स जैसे प्रमुख सूचकांकों में बढ़त बनी रही। हालांकि, एशियाई बाजारों की स्थिति आज मिला-जुली है। हैंग सेंग और शंघाई कंपोजिट इंडेक्स में मामूली तेजी है, लेकिन निक्केई और कोस्पी इंडेक्स में जोरदार गिरावट देखी जा रही है। गिफ्ट निफ्टी के कमजोर संकेतों के बीच निवेशकों की नजरें बाजार की आगे की चाल पर टिकी हुई हैं। कुल मिलाकर वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता का माहौल बना हुआ है।


















