मौसम
06 Jul, 2026

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता जारी, 23 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता के कारण मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 23 जिलों के लिए भारी से अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

भोपाल, 06 जुलाई।

मध्य प्रदेश में मानसून पूरी तरह से मेहरबान है और प्रदेशभर में लगातार बारिश का दौर जारी है। राज्य में अब तक औसतन 163.1 मिमी वर्षा दर्ज की जा चुकी है। मौसम विभाग ने सोमवार के लिए राज्य के 23 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। विभाग ने सागर, दमोह, बैतूल, देवास, आलीराजपुर, उमरिया, सिवनी, छिंदवाड़ा और अनूपपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा रतलाम, उज्जैन, धार, शाजापुर, सीहोर, विदिशा, गुना, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, जबलपुर, मंडला, बालाघाट, डिंडौरी और पन्ना में भी भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

प्रदेश के अन्य हिस्सों, जैसे भोपाल, ग्वालियर और रीवा सहित कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान है। रविवार को प्रदेश के 25 से अधिक जिलों में हुई बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित रहा। शाजापुर में सर्वाधिक 28 मिमी बारिश दर्ज की गई, जिससे कालीसिंध नदी का जलस्तर बढ़ गया है। बारिश के कारण तापमान में भी गिरावट आई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। आंकड़ों के अनुसार, राज्य में अब तक सामान्य से 6 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है, जिसमें पूर्वी मध्य प्रदेश में कमी अधिक है जबकि पश्चिमी मध्य प्रदेश में सामान्य से अधिक वर्षा हुई है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़