नई दिल्ली, 6 जुलाई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके जन्मदिवस पर स्नेहपूर्ण बधाई प्रेषित की है। उन्होंने गुरु के जीवन में शांति और सौहार्द के प्रसार में निभाई गई भूमिका की मुक्त कंठ से प्रशंसा की है।
प्रधानमंत्री ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की ईश्वर से प्रार्थना की है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि दलाई लामा का आध्यात्मिक नेतृत्व और नैतिक बल समूची दुनिया के लिए मार्गदर्शन का कार्य करता है।
सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी शुभकामनाएं साझा करते हुए उन्होंने वैश्विक कल्याण के प्रति उनके अटूट समर्पण को नमन किया। मोदी ने कहा कि गुरु का सादगी भरा जीवन और मानवता के प्रति उनका संदेश हमेशा से लोगों के लिए एक बड़ी प्रेरणा बना हुआ है।


















