अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
06 Jul, 2026

राजधानी में प्रो बॉक्सिंग लीग का आगाज, तालकटोरा स्टेडियम में दिखेगा मुक्केबाजों का दम

प्रो बॉक्सिंग लीग का आयोजन आज से दिल्ली के तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में शुरू हो रहा है, जिसमें 32 मुक्केबाज अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर भारतीय बॉक्सिंग को नई पहचान दिलाएंगे।

नई दिल्ली, 06 जुलाई।

दिल्ली पहली बार प्रोफेशनल बॉक्सिंग के एक भव्य आयोजन की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार है। तालकटोरा इंडोर स्टेडियम में आज से शुरू हो रही प्रो बॉक्सिंग लीग (पीबीएल) को लेकर खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है। आयोजन समिति ने प्रतियोगिता को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप भव्य बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

आयोजन से पूर्व हुई समीक्षा बैठक में इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन के अध्यक्ष डॉ. राकेश मिश्र ने कहा कि इस लीग का मुख्य उद्देश्य भारतीय मुक्केबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर का अनुभव प्रदान करना है, ताकि भविष्य में वे ओलंपिक जैसे बड़े मंचों पर देश का नाम रोशन कर सकें। विधायक अशोक गोयल देवरहा ने इस आयोजन को राजधानी की खेल संस्कृति के लिए एक मील का पत्थर बताया। लीग में कुल 32 मुक्केबाज अलग-अलग भार वर्गों में अपनी ताकत और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

आयोजन के संयोजक एवं दिल्ली के पूर्व महापौर जयप्रकाश ने बताया कि प्रतियोगिता को आधुनिक तकनीक के साथ संचालित किया जाएगा। लीग का उद्घाटन समारोह आज शाम 6:45 बजे होगा, जिसमें दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंदर गुप्ता बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे। खेल जगत की हस्तियों और आयोजकों ने सभी प्रशंसकों से इस ऐतिहासिक आयोजन का साक्षी बनने की अपील की है।

|
आज का राशिफल

सुख-आनंद कारक समय है। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। सभा-गोष्ठियों में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक आस्थाएं फलीभूत होंगी। निर्मूल शंकाओं के कारण मनस्ताप भी पैदा हो सकते है। सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। शुभांक-4-5-6

आज का मौसम

भोपाल

25° / 32°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़