लखनऊ, 08 जुलाई।
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के ठिकानों पर बड़ी कार्रवाई की है। लखनऊ और झांसी में स्थित उनके परिसरों पर छापेमारी की गई है।
यह कार्रवाई धनशोधन निवारण अधिनियम के तहत अंजाम दी गई है। टीम ने लखनऊ की एल्डिको कालोनी और कानपुर रोड स्थित अपार्टमेंट के अलावा झांसी के कई स्थानों पर सघन तलाशी अभियान चलाया है।
कार्रवाई के दौरान सभी ठिकानों पर आवाजाही पर सख्ती से रोक लगा दी गई थी। अधिकारियों ने वहां से कई अहम दस्तावेज, डिजिटल उपकरण और वित्तीय लेनदेन से संबंधित रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए हैं।
इन रिकॉर्ड्स की गहन जांच की जा रही है ताकि धन के स्रोतों का पता लगाया जा सके। ईडी की इस कार्रवाई से पूर्व विधायक और उनके करीबियों में हड़कंप मच गया है। मामले से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।














