उत्तराखंड
08 Jul, 2026

पुरानी रंजिश में युवक पर कातिलाना हमला, सात नामजद के खिलाफ मुकदमा दर्ज

हरिद्वार के पथरी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सात लोगों ने एक युवक पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया है।

हरिद्वार, 08 जुलाई।

हरिद्वार के पथरी थाना अंतर्गत एक पुरानी रंजिश के चलते युवक पर कातिलाना हमले की वीभत्स घटना प्रकाश में आई है। रामपुर रायघटी निवासी सतीश पर चार जुलाई की तड़के सात लोगों ने स्कॉर्पियो गाड़ी से पीछा कर उसे घेर लिया और घातक हथियारों से लहूलुहान कर दिया। पीड़ित के भाई रामकुमार द्वारा दी गई तहरीर के मुताबिक, जौलीग्रांट अस्पताल जाते समय धनपुरा पुलिया के समीप घात लगाकर बैठे आरोपियों ने युवक को जान से मारने की नीयत से बेरहमी से पीटा।

हमलावरों ने सतीश पर लोहे की रॉड, लाठी-डंडों और तेज धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसके हाथ-पैर की हड्डियां टूट गईं और शरीर पर गहरे घाव आए। आरोपियों ने उसका मोबाइल छीनने के साथ ही कानूनी कार्यवाही करने पर जान से खत्म करने की धमकी भी दी। आसपास के लोगों के शोर मचाने पर हमलावर मौके से फरार हो गए, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घायल को अस्पताल पहुँचाया, जहाँ उसका उपचार चल रहा है।

थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित के बयान और तहरीर पर सात नामजद आरोपियों—मोहित, हिमांशु, मोहित, अमित, मिथुन, रोबिन और सचिन के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस फिलहाल मामले के हर पहलू की गहन जांच कर रही है और आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हमले के असली कारणों का खुलासा हो पाएगा।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़