उत्तर प्रदेश
08 Jul, 2026

जेपीएनआईसी निर्माण में भ्रष्टाचार पर राजभर का अखिलेश पर बड़ा हमला

मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने जेपीएनआईसी निर्माण में करोड़ों के घोटाले का आरोप लगाते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है।

लखनऊ, 08 जुलाई।

उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने राजधानी लखनऊ के जयप्रकाश नारायण इंटरनेशनल सेंटर (जेपीएनआईसी) के निर्माण में हुए कथित भ्रष्टाचार को लेकर सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर तीखा प्रहार किया है। राजभर ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण के नाम का इस्तेमाल कर अरबों रुपये का घोटाला किया गया है।

राजभर ने सीधे अखिलेश यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस इमारत को 200 करोड़ रुपये में बनना था, उसे 860 करोड़ रुपये खर्च करके भी अधूरा छोड़ दिया गया। उन्होंने तंज कसते हुए लिखा कि लोकनायक जैसे आदरणीय महापुरुष के नाम पर भी भ्रष्टाचार करना शर्मनाक है। उन्होंने दावा किया कि लोकनायक की पुण्यात्मा के श्राप के कारण ही सपा पिछले नौ वर्षों से सत्ता से दूर है और भविष्य में भी सत्ता में वापसी मुश्किल है।

मंत्री ने आगे कहा कि जब भी अखिलेश यादव गोमती किनारे स्थित इस इमारत को देखेंगे, उन्हें अपने किए गए पापों का एहसास जरूर होगा। उन्होंने सलाह दी कि पूर्वजों के नाम का सम्मान करना चाहिए और भ्रष्टाचार के जरिए बनाई गई यह इमारत हमेशा उन्हें अपनी ग्लानि और पश्चाताप की याद दिलाती रहेगी। जेपीएनआईसी का मुद्दा उठाकर राजभर ने सपा की कार्यशैली पर कड़ा सवाल खड़ा किया है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़