अपराध
08 Jul, 2026

समस्तीपुर में कुख्यात प्रभात चौधरी और उसके साथी की गोली मारकर हत्या

समस्तीपुर जिले में कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी और उसके मित्र की कुछ अज्ञात बदमाशों ने गोलियों से भूनकर हत्या कर दी है।

समस्तीपुर, 08 जुलाई।

बिहार के समस्तीपुर जिले में मंगलवार देर रात कुख्यात अपराधी प्रभात चौधरी और उसके मित्र सन्नी कुमार की सरेआम हत्या कर दी गई। चकमेहसी थाना क्षेत्र के नामापुर गांव के समीप बाइक सवार करीब 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने दोनों पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं।

घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक प्रभात के पिता संजय चौधरी का आरोप है कि उनके बेटे को फोन के जरिए एक सुनियोजित साजिश के तहत नामापुर दरियापुर बुलाया गया था। वहां पहले से घात लगाकर बैठे हमलावरों ने दोनों को संभलने का भी मौका नहीं दिया।

मौके पर पहुंची पुलिस टीम मामले की गहन जांच में जुट गई है। चकमेहसी थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि हत्या के वास्तविक कारणों की अभी स्पष्ट पुष्टि नहीं हो सकी है। पुलिस अब संभावित दुश्मनी के सभी पहलुओं पर विचार कर रही है।

प्रभात चौधरी का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उस पर अवैध शराब तस्करी के साथ ही आर्म्स एक्ट के कई मामले दर्ज थे। इससे पहले वर्ष 2023 में समस्तीपुर कोर्ट परिसर में भी उस पर हमला हुआ था, जिसके बाद वह कुछ समय पहले ही जेल से बाहर आया था।

डीएसपी संजय कुमार के मुताबिक, इलाके में वर्चस्व की जंग या पैसों के लेनदेन को इस दोहरे हत्याकांड का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए छापेमारी कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़