अपराध
08 Jul, 2026

छत पर खड़ी युवती को परेशान करने वाले मनचले पर मुकदमा दर्ज

महोबा में एक युवक द्वारा घर की छत पर खड़ी युवती पर अश्लील टिप्पणी करने और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

महोबा, 08 जुलाई।

शहर कोतवाली क्षेत्र में मनचलों के हौसले इतने बुलंद हैं कि वे अब महिलाओं को घर की छतों पर भी सुरक्षित नहीं रहने दे रहे हैं। पड़ोस में रहने वाले एक युवक पर युवती को परेशान करने और उस पर अश्लील टिप्पणी करने का गंभीर आरोप लगा है।

पीड़िता का कहना है कि जब वह सुबह अपनी छत पर मौजूद थी, तभी आरोपी राघवेन्द्र सिंह ने वहां पहुंचकर अभद्र भाषा का प्रयोग किया। युवती द्वारा इसका कड़ा विरोध किए जाने पर आरोपी आगबबूला हो गया और गालियां देते हुए उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।

युवती ने बताया कि आरोपी उसे अश्लील इशारे करके भी परेशान करता है। पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी उल्लेख है कि पहले भी आरोपी का युवती के परिवार से विवाद हो चुका है और इस संबंध में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

पीड़िता ने दावा किया है कि उसके पास आरोपी की इन घिनौनी हरकतों और धमकियों के पर्याप्त सबूत के तौर पर वीडियो रिकॉर्डिंग भी मौजूद है। इन घटनाओं से युवती का मानसिक स्वास्थ्य बुरी तरह प्रभावित हुआ है।

कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार पांडेय ने इस मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की तहरीर पर राघवेंद्र सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़