टॉप न्यूज़
15 Jul, 2026

महादेव ऐप मामले में विकास गर्ग 10 दिन की ईडी रिमांड पर

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को विशेष अदालत ने 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया है।

रायपुर, 15 जुलाई।

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से जुड़े कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार ईबिक्सकैश के चेयरमैन विकास गर्ग को बुधवार को रायपुर की विशेष पीएमएलए अदालत में पेश किया गया। सुनवाई के बाद अदालत ने उन्हें 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेज दिया। अब प्रवर्तन निदेशालय उन्हें 24 जुलाई को दोबारा अदालत में पेश करेगा।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विकास गर्ग को दिल्ली से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर लाया था। दिल्ली की तीस हजारी अदालत से 24 घंटे की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद उन्हें रायपुर की विशेष अदालत में पेश किया गया। इस मामले में अब तक 14 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है और कथित अपराध से अर्जित आय लगभग 6,000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इससे पहले ईडी ने विकास गर्ग, उनके परिवार और उनसे जुड़ी कंपनियों की 940.77 करोड़ रुपये मूल्य की 12 अचल संपत्तियां दिल्ली, गोवा और नैनीताल सहित विभिन्न स्थानों पर जब्त की थीं।

ईडी के विशेष लोक अभियोजक सौरभ पांडेय ने बताया कि अदालत ने विकास गर्ग को 10 दिनों की ईडी रिमांड पर भेजने का आदेश दिया है। अब एजेंसी उनसे विस्तृत पूछताछ करेगी और 24 जुलाई को दोबारा विशेष अदालत में पेश करेगी।

जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप और स्काईएक्सचेंज के कथित अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क से अर्जित धन को विकास गर्ग के स्वामित्व वाली कंपनियों में भेजा गया। जांच के अनुसार विकास गर्ग, विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं। आरोप है कि इसी कथित अवैध धन का उपयोग एराया लाइफस्पेस लिमिटेड के माध्यम से डिजिटल पेमेंट्स कंपनी ईबिक्सकैश में 64 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदने के लिए किया गया।

अदालत के आदेश के बाद ईडी की टीम अगले 10 दिनों तक विकास गर्ग से गहन पूछताछ करेगी। इस दौरान मनी लॉन्ड्रिंग, कथित हवाला लेन-देन, निवेश के स्रोत, वित्तीय लेन-देन और अन्य आरोपितों से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर उनसे पूछताछ किए जाने की संभावना है।

जांच एजेंसी का आरोप है कि महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप से अर्जित कथित अवैध धन को विकास गर्ग के नियंत्रण वाली विभिन्न कंपनियों में निवेश किया गया। इसके बाद इस राशि की कई कंपनियों के माध्यम से लेयरिंग कर शेयरों, प्रतिभूतियों और अन्य परिसंपत्तियों के अधिग्रहण में उपयोग किया गया।

जांच एजेंसी के अनुसार विकास गर्ग विकास इकोटेक लिमिटेड, विकास लाइफकेयर लिमिटेड और एराया लाइफस्पेसेस लिमिटेड के प्रमोटर हैं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़