अपराध
15 Jul, 2026

निशातपुरा में वाहन खड़ा करने के विवाद में खूनी संघर्ष, युवक गंभीर रूप घायल

भोपाल के निशातपुरा क्षेत्र में वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि मामले में पुलिस की कार्रवाई को लेकर भी सवाल उठाए गए हैं।

भोपाल, 15 जुलाई।

राजधानी के थाना निशातपुरा क्षेत्र स्थित शांतिनगर में वाहन खड़ा करने के विवाद को लेकर पड़ोसियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल सचिन शाक्य को उपचार के लिए पीपुल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, सचिन शाक्य का आरोप है कि पड़ोसी अंगूरी ठाकुर, विशाल ठाकुर और अंकित ठाकुर ने उनके तथा उनकी पत्नी के साथ मारपीट की। बताया गया है कि वाहन खड़ा करने को लेकर दोनों पक्षों के बीच पिछले कई दिनों से विवाद चला आ रहा था।

सचिन शाक्य का कहना है कि वह पिछले करीब आठ माह से इस विवाद से परेशान थे। उनका आरोप है कि उन्होंने इस संबंध में कमिश्नर कार्यालय और निशातपुरा पुलिस से कई बार शिकायत की, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि विवाद के दौरान उन्हें ठाकुर परिवार की ओर से जातिसूचक शब्द कहे जाते थे।

घायल सचिन शाक्य ने आरोप लगाया कि घटना के बाद भी पुलिस उनकी एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इसे लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए हैं।

फिलहाल सचिन शाक्य का पीपुल्स अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस की ओर से मामले की आधिकारिक पुष्टि और दोनों पक्षों के बयान के बाद ही पूरे घटनाक्रम की स्पष्ट तस्वीर सामने आ सकेगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़