रक्षा व सुरक्षा
15 Jul, 2026

पूर्वी सीमा पर पहली बार पहुंचे सेनाध्यक्ष धीरज सेठ

सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने पहली बार ईस्टर्न कमांड का दौरा कर पूर्वी और उत्तर-पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा व्यवस्था तथा ऑपरेशनल तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

पूर्वोत्तर क्षेत्र, 15 जुलाई।

सेनाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जनरल धीरज सेठ ने पूर्वी और उत्तर-पूर्वी सीमाओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाली ईस्टर्न कमांड का दौरा किया। दो दिवसीय प्रवास के दौरान उन्होंने मौजूदा सुरक्षा हालात का जायजा लिया और विभिन्न सैन्य फॉर्मेशन की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने अग्रिम और अंदरूनी क्षेत्रों में तैनात जवानों से मुलाकात कर उनकी युद्ध संबंधी तैयारियों का भी आकलन किया। बुधवार को उन्होंने त्रिशक्ति कोर मुख्यालय और ट्रिनिटी क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था एवं ऑपरेशनल स्थिति की समीक्षा की।

त्रिशक्ति कोर के दौरे के दौरान सेना प्रमुख को मौजूदा ऑपरेशनल स्थिति की विस्तृत जानकारी दी गई। कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग ने उन्हें ऑपरेशनल तैनाती, सर्विलांस व्यवस्था और वर्तमान सुरक्षा परिदृश्य से अवगत कराया। जनरल धीरज सेठ ने तकनीक के बेहतर उपयोग, क्षमता विस्तार और फोर्स मॉडर्नाइजेशन से जुड़ी पहलों की भी समीक्षा की। इसके बाद उन्होंने बेंगडुबी मिलिट्री स्टेशन पहुंचकर क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया और ऑपरेशनल लॉजिस्टिक्स का जायजा लिया।

इसके बाद सेना प्रमुख ने स्पीयर कोर का दौरा कर उसकी ऑपरेशनल तैयारियों का मूल्यांकन किया। उन्हें बदलते सुरक्षा वातावरण, विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय और युद्धक तैयारियों को और मजबूत बनाने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी गई। उन्होंने उत्तर-पूर्व में शांति, स्थिरता और विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संचालित कम्युनिटी आउटरीच पहलों की भी समीक्षा की।

कमांडरों और सैनिकों से संवाद करते हुए जनरल धीरज सेठ ने अपने विजन की जानकारी दी, जो सतर्कता, नवाचार, संयुक्तता, आत्मनिर्भरता और योद्धा फर्स्ट के सिद्धांतों पर आधारित है। उन्होंने कहा कि ये सिद्धांत भारतीय सेना को अधिक सक्षम, अनुकूल और भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार बनाएंगे तथा विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगे।

सेनाध्यक्ष ने जवानों से बातचीत के दौरान कठिन परिस्थितियों में उनके पेशेवर कौशल, ऊंचे मनोबल, ऑपरेशनल उत्कृष्टता और उच्च स्तर की तैयारियों की सराहना की। उन्होंने विभिन्न सेनाओं के बीच बेहतर समन्वय की प्रशंसा करते हुए कहा कि बदलते सुरक्षा परिदृश्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने के लिए आपसी तालमेल और सैन्य-नागरिक सहयोग बेहद आवश्यक है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़