मध्य प्रदेश
15 Jul, 2026

नागदा में 19 जुलाई को निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा

नागदा में 19 जुलाई को भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकलेगी, जिसमें 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

नागदा, 15 जुलाई।

भगवान जगन्नाथ महोत्सव के उपलक्ष्य में 19 जुलाई को श्रीकृष्ण भावना अमृत संघ (इस्कॉन) उज्जैन और नागदा के संयुक्त तत्वावधान में भव्य रथयात्रा निकाली जाएगी। आयोजन की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। इस वर्ष यात्रा में 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना जताई गई है।

आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी निलेश मेहता ने बुधवार को बताया कि रथयात्रा दोपहर दो बजे कृषि उपज मंडी से शुरू होकर महात्मा गांधी मार्ग, जवाहर मार्ग, पुराना बस स्टैंड और महिदपुर रोड से होते हुए ज्योति श्री गार्डन पहुंचेगी। समापन स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि रथयात्रा को भव्य स्वरूप देने के लिए नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संकीर्तन, आमंत्रण यात्राओं, पोस्टर, पंपलेट और प्रचार वाहनों के माध्यम से लोगों को आयोजन में शामिल होने का आमंत्रण दिया जा रहा है। विभिन्न सामाजिक, धार्मिक और व्यापारिक संगठनों के साथ महिला मंडल, बंगाली समाज और वैष्णव श्रद्धालु भी आयोजन में सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों में आयोजित रथयात्रा में 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं ने भाग लिया था। इस बार 25 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है, जिससे पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगा।

उन्होंने बताया कि आयोजन समिति और पुलिस प्रशासन ने यात्रा मार्ग तथा समापन स्थल का संयुक्त निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात और महाप्रसाद वितरण की व्यवस्थाओं की समीक्षा की है। साथ ही शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आमंत्रण अभियान चलाकर नागरिकों से परिवार सहित रथयात्रा में शामिल होने की अपील की जा रही है।

आयोजन समिति ने नगरवासियों से आग्रह किया है कि वे रथयात्रा मार्ग पर भगवान जगन्नाथ की आरती, पुष्पवर्षा और दीप प्रज्ज्वलित कर उनका स्वागत करें तथा अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़