अपराध
15 Jul, 2026

67.43 लाख की साइबर ठगी में आरोपित गिरफ्तार

फलोदी पुलिस ने विशेष म्यूल हंटर अभियान के तहत 67.43 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार कर उससे नेटवर्क के संबंध में पूछताछ शुरू की है।

जोधपुर, 15 जुलाई।

साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष म्यूल हंटर अभियान के तहत फलोदी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 67.43 लाख रुपये की साइबर ठगी से जुड़े एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। जांच में उसके बैंक खाते का संबंध विभिन्न राज्यों में दर्ज पांच साइबर ठगी के मामलों से सामने आया है।

पुलिस अधीक्षक सतनाम सिंह ने बताया कि म्यूल खातों के जरिए होने वाले साइबर अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र से प्राप्त म्यूल खातों की सूची के आधार पर 21 अप्रैल को जाम्बा थाने में मामला दर्ज किया गया था। बाद में इसकी जांच साइबर थाना फलोदी को सौंपी गई।

जांच के दौरान तकनीकी साक्ष्यों और बैंक खातों के विश्लेषण में पता चला कि संदिग्ध बैंक खाते का इस्तेमाल विभिन्न राज्यों में दर्ज पांच साइबर ठगी की घटनाओं में किया गया था। इन मामलों में करीब 67.43 लाख रुपये की धोखाधड़ी की गई थी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ब्रजराज सिंह चारण, वृताधिकारी अचलसिंह देवड़ा तथा साइबर थाना प्रभारी भवानी सिंह के निर्देशन में निरीक्षक सलीम मोहम्मद के नेतृत्व में गठित टीम ने कार्रवाई करते हुए गीलों की ढाणी, थाना जाम्बा निवासी मनीष पुत्र बचनाराम विश्नोई को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के अनुसार, आरोपित से साइबर अपराध के नेटवर्क, बैंक खातों के इस्तेमाल और इस मामले से जुड़े अन्य संभावित आरोपितों के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़