टॉप न्यूज़
15 Jul, 2026

भारत-ऑस्ट्रेलिया में व्यावसायिक शिक्षा पर बड़ा समझौता

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए नए समझौते के तहत व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में गुणवत्ता आश्वासन, क्षमता निर्माण और नियामक सहयोग को मजबूत किया जाएगा।

नई दिल्ली, 15 जुलाई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ऑस्ट्रेलिया यात्रा के बाद कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत राष्ट्रीय व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीवीईटी) और ऑस्ट्रेलिया की ऑस्ट्रेलियन स्किल्स क्वालिटी अथॉरिटी (एएसक्यूए) के बीच व्यावसायिक शिक्षा और प्रशिक्षण में गुणवत्ता आश्वासन को सुदृढ़ बनाने के लिए एक आशय पत्र पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

केंद्रीय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के अनुसार इस समझौते का उद्देश्य दोनों देशों के राष्ट्रीय गुणवत्ता नियामक संस्थानों के बीच संस्थागत सहयोग को मजबूत करना है। एनसीवीईटी की अध्यक्ष देबाश्री मुखर्जी ने कहा कि यह साझेदारी ज्ञान के आदान-प्रदान, नियामक व्यवस्थाओं को सशक्त बनाने, संस्थागत क्षमता विकास तथा नवाचार को बढ़ावा देने में उपयोगी साबित होगी।

समझौते के अंतर्गत दोनों संस्थाएं गुणवत्ता आश्वासन ढांचे, मान्यता प्रक्रियाओं, निगरानी प्रणाली, क्षमता निर्माण, स्टाफ एक्सचेंज, संयुक्त कार्यशालाओं और अन्य पहलों में मिलकर कार्य करेंगी। इसके साथ ही एएसक्यूए विभिन्न हितधारकों को जोड़ते हुए योग्यता की पारस्परिक मान्यता, डिजिटल क्रेडेंशियलिंग, व्यावसायिक मानकों के समन्वय और श्रम बाजार की प्रवृत्तियों से जुड़ी जानकारियों के आदान-प्रदान में भी सहयोग देगा।

एनसीवीईटी के कार्यकारी सदस्य प्रो. अशोक कुमार गाबा ने कहा कि यह समझौता अंतरराष्ट्रीय सहयोग के माध्यम से व्यावसायिक शिक्षा एवं प्रशिक्षण में गुणवत्ता आश्वासन को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़