बॉलीवुड
15 Jul, 2026

'टॉक्सिक' के डर से टली श्रद्धा कपूर की 'ईथा', बदली रिलीज की तारीख

सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' से क्लैश के डर के कारण श्रद्धा कपूर की फिल्म 'ईथा' की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है।

मुंबई, 15 जुलाई।

बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'ईथा' अब तय समय पर दर्शकों के बीच नहीं पहुंचेगी। चर्चा है कि निर्माताओं ने 28 अगस्त को प्रस्तावित इस फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ाने का मन बना लिया है।

बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों के बीच होने वाले घमासान को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसी कड़ी में सिद्धार्थ मल्होत्रा की 'वन- फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट' की डेट भी पहले ही बदली जा चुकी है। 'खोसला का घोसला 2' के साथ क्लैश की संभावना ने भी निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है।

इस फेरबदल का एक बड़ा कारण कन्नड़ सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' भी है, जो 26 अगस्त को बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली है। कारोबार विशेषज्ञों का मानना है कि बड़ी फिल्मों के एक साथ आने से कमाई पर बुरा असर पड़ सकता है।

लक्ष्मण उतेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में श्रद्धा कपूर विठाबाई नारायणगांवकर की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में रणदीप हुड्डा और मोहम्मद जीशान अय्यूब भी मुख्य किरदारों में दिखेंगे।

निर्माताओं ने अभी नई रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन जल्द ही आधिकारिक घोषणा की उम्मीद है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि फिल्म आखिरकार कब रिलीज होगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़