रक्षा व सुरक्षा
15 Jul, 2026

आईएसआई से जुड़े आरोपित के पास हैंड ग्रेनेड और पिस्तौल बरामद

अमृतसर पुलिस ने सीमा पार की आतंकी साजिश को नाकाम करते हुए आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में रहे एक आरोपित को हैंड ग्रेनेड, ग्लॉक पिस्तौल और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।

चंडीगढ़, 15 जुलाई।

अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस ने सीमा पार से रची जा रही एक आतंकी साजिश को विफल करते हुए एक आरोपित को हैंड ग्रेनेड, 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित को पुलिस प्रतिष्ठानों और सार्वजनिक स्थानों को निशाना बनाने के निर्देश दिए गए थे।

पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित की पहचान रूपनगर जिले के गांव सुखसाल निवासी 24 वर्षीय सुमित कुमार उर्फ पंडित के रूप में हुई है, जो वर्तमान में अमृतसर के पंडोरी वड़ैच क्षेत्र में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह इंस्टाग्राम के माध्यम से सीमा पार के आईएसआई हैंडलरों के संपर्क में था और कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश का हिस्सा था।

उन्होंने बताया कि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने तथा इसमें शामिल अन्य सहयोगियों और हैंडलरों की पहचान के लिए जांच जारी है। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।

अमृतसर के पुलिस आयुक्त गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि पुख्ता खुफिया सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए सुमित कुमार उर्फ पंडित को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से पहले एक ग्लॉक पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

पूछताछ के दौरान आरोपित की निशानदेही पर पुलिस ने एक हैंड ग्रेनेड भी बरामद किया। पुलिस के अनुसार, जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपित के खिलाफ पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत एक आपराधिक मामला दर्ज है। इस संबंध में अमृतसर के थाना कैंट में मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़