धर्म / अध्यात्म
15 Jul, 2026

पुरी रथयात्रा: सिंहद्वार पहुंचे महाप्रभु के रथ, गुरुवार को होगा भव्य प्रस्थान

पुरी में रथयात्रा से एक दिन पहले तीनों रथों को सिंहद्वार तक लाकर सभी पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान पूर्ण कर लिए गए हैं।

पुरी, 15 जुलाई।

विश्वप्रसिद्ध श्रीजगन्नाथ रथयात्रा से ठीक एक दिन पहले पुरी श्रीमंदिर में अंतिम चरण की पारंपरिक रस्में पूरी हो चुकी हैं। बुधवार को 'उभा यात्रा' के पावन अवसर पर भव्य रथों को रथखला से खींचकर मंदिर के सिंहद्वार तक लाया गया।

मंदिर की परंपरा के अनुसार, सुबह भगवान की नित्य पूजा और 'सकाल धूप' की नीतियां पूरी की गईं। इसके बाद सेवायतों ने पारंपरिक शोभायात्रा के जरिए महाप्रभु की 'आज्ञामाला' तीनों रथों तक पहुंचाई। इसे यात्रा शुरू करने की औपचारिक दैवीय अनुमति माना जाता है।

आज्ञामाला मिलने के बाद रथों को मंदिर के सिंहद्वार के समक्ष स्थापित किया गया। क्रम के अनुसार, सबसे पहले भगवान जगन्नाथ का नंदीघोष, फिर देवी सुभद्रा का दर्पदलन और अंत में भगवान बलभद्र का तालध्वज रथ सिंहद्वार तक पहुंचा।

रात में कुछ और महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। इसके साथ ही गुरुवार को निकलने वाली महाप्रभु की वार्षिक यात्रा की सभी तैयारियां मुकम्मल हो चुकी हैं।

गुरुवार को भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा भव्य पाहंडी बीजे के माध्यम से मंदिर से बाहर निकलकर अपने-अपने रथों पर विराजमान होंगे। इसके बाद लाखों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में महाप्रभु गुंडिचा मंदिर की ओर प्रस्थान करेंगे।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़