अपराध
15 Jul, 2026

नागदा में युवक की हत्या का खुलासा, ईंट से वार कर की थी हत्या

नागदा पुलिस ने ईंट भट्टे के पास मिले युवक की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है, जिसने पूछताछ में ईंट से हमला कर हत्या करने की बात स्वीकार की है।

नागदा, 15 जुलाई।

उज्जैन जिले के नागदा थाना क्षेत्र में ईंट भट्टे के पास मिले युवक के हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक द्वारा आरोपित की बहन से संबंध होने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपित ने ईंट से हमला कर उसकी हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार 14 जुलाई को सूचना मिली थी कि जूना नागदा स्थित बाबू कबाड़ी के ईंट भट्टे के पास हनुमान मंदिर के निकट एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान नई आबादी, जूना नागदा निवासी लखन उर्फ लाला (23) के रूप में की। घटनास्थल से रक्तरंजित मिट्टी, ईंटें और अन्य भौतिक साक्ष्य जब्त किए गए। मामले की जांच के लिए एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड की भी सहायता ली गई।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोट लगने से अत्यधिक रक्तस्राव के कारण मौत होने की पुष्टि हुई। इसके आधार पर नागदा थाने में भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) के तहत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने जूना नागदा निवासी देव चन्द्रवंशी (20) को चामुंडा माता मंदिर, चंबल नदी क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि मृतक उसकी बहन को लेकर टिप्पणी कर रहा था। इसी बात पर विवाद हुआ। आरोप है कि जब मृतक ईंट लेकर उसकी ओर बढ़ा तो उसने ईंट छीनकर उसके सिर पर कई वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हत्याकांड का खुलासा पुलिस अधीक्षक प्रदीप शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) करणदीप और नगर पुलिस अधीक्षक विक्रम अहिरवार के निर्देशन में थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। कार्रवाई में थाना नागदा, साइबर सेल तथा अन्य पुलिसकर्मियों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़