अपराध
16 Jul, 2026

नागरकोइल जेल में कैदी की मौत, 19 चोटों से मचा हड़कंप, 11 गिरफ्तार

नागरकोइल उप-जेल में कैदी की संदिग्ध मौत के बाद पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 19 चोटों की पुष्टि हुई है और पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

नागरकोइल, 16 जुलाई।

कन्याकुमारी जिले की उप-जेल में बंद एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सनसनी फैला दी है। जांच में मृतक के शरीर पर 19 गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे जेल में प्रताड़ना की पुष्टि हो रही है। इस मामले में पुलिस ने तीन जेल प्रहरियों सहित आठ कैदियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक सबरिवर्मन के परिजन और स्थानीय लोग लगातार चौथे दिन भी इंसाफ की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का आरोप है कि जेल के भीतर दिव्यांग सबरिवर्मन की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे उनकी मौत हो गई। उनका साफ कहना है कि जब तक सभी दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वे शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे।

पुलिस के अनुसार, आरोपित आठ कैदियों पर सबरिवर्मन की हत्या का मामला दर्ज किया गया है। साथ ही तीन जेल प्रहरियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों ने कहा है कि जेल के अंदर हुई इस घटना में और कौन-कौन शामिल थे, इसकी जांच जारी है।

दिव्यांग सबरिवर्मन को गत 9 जुलाई को गुटखा रखने के आरोप में जेल भेजा गया था। परिजनों के अनुसार, उनके पहले से दिव्यांग हाथ को बेरहमी से तोड़ा गया और शरीर के अन्य हिस्सों पर भी गहरे चोट के निशान मिले हैं। परिवार ने सरकारी नौकरी और आर्थिक सहायता की मांग भी रखी है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़