अपराध
16 Jul, 2026

गाजियाबाद में जमीन विवाद को लेकर बेटे ने की पिता की हत्या

गाजियाबाद के मोदीनगर में शराब के नशे में जमीन के लालची बेटे ने पिता की गोली मारकर नृशंस हत्या कर दी है।

गाजियाबाद, 16 जुलाई।

जनपद के मोदीनगर क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बुधवार देर रात शराब के नशे में धुत एक बेटे ने अपने ही पिता की गोली मारकर हत्या कर दी। इस वीभत्स वारदात के बाद आरोपी बेटा मौके से पिस्टल लेकर फरार हो गया है।

मृतक हरिओम चौधरी (55) क्षेत्र के सम्मानित किसान थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी निखिल नेहरा अपने पिता से जमीन को अपने नाम करने का दबाव बना रहा था, जिसका वे विरोध कर रहे थे। इसी विवाद के चलते देर रात घर लौटने पर दोनों में कहासुनी हुई और गुस्साए बेटे ने पिता पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं।

घायल अवस्था में हरिओम को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार विशेष टीमें गठित की हैं। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, निखिल पहले भी अपने छोटे भाई पर फायरिंग कर चुका है, जिसके चलते पुलिस पुराने मामलों की भी गहन जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़