अपराध
16 Jul, 2026

नोएडा में लोन वसूली करने गए बैंक मैनेजर की लाठी-डंडों से पिटाई

नोएडा के दादरी में कार लोन की रिकवरी करने गए फेडरल बैंक के मैनेजर पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

नोएडा, 16 जुलाई।

गौतमबुद्धनगर के दादरी क्षेत्र में लोन की रिकवरी करने गए एक बैंक मैनेजर के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। बील अकबरपुर गांव में ऋण की वसूली करने पहुंचे मैनेजर को दबंगों ने लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटा और जान से मारने की धमकी दी।

फेडरल बैंक में बतौर रिकवरी मैनेजर तैनात सुब्रत जेना ने बताया कि गांव की एक महिला ने कार फाइनेंस कराई थी, जिसकी किश्तें जमा न होने पर लोन एनपीए हो गया था। इस सिलसिले में वे बकाया वसूली के लिए महिला के घर पहुंचे थे।

आरोप है कि महिला के बेटे सौरभ और उसके साथियों ने मैनेजर को घेर लिया और उन पर जानलेवा हमला कर दिया। बुरी तरह घायल मैनेजर को इलाज के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना प्रभारी नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़