Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
छत्तीसगढ़
16 Jul, 2026

छत्तीसगढ़ में नदियों के संरक्षण हेतु उच्च स्तरीय कमेटी गठित, अतिक्रमण पर होगी कार्रवाई

उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद छत्तीसगढ़ सरकार ने 19 नदियों और उनके उद्गम स्थलों के संरक्षण के लिए विशेषज्ञों की एक उच्च स्तरीय समिति बनाई है।

बिलासपुर, 16 जुलाई।

छत्तीसगढ़ की नदियों को बचाने के लिए अब राज्य सरकार ने कड़ा रुख अपनाया है। बिलासपुर उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद सरकार ने प्रदेश की 19 महत्वपूर्ण नदियों के संरक्षण और उनके उद्गम स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है।

अब राजस्व रिकॉर्ड में गलती से 'नाला' या अन्य भूमि के रूप में दर्ज उद्गम स्थलों को आधिकारिक तौर पर 'नदी' के रूप में ही दर्ज किया जाएगा। मुख्य सचिव ने कोर्ट को बताया कि विषय विशेषज्ञों की एक टीम गठित कर राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन की तर्ज पर इन नदियों को संरक्षित किया जाएगा।

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि केवल उद्गम स्थल ही नहीं, बल्कि उनके आगे के 2 किलोमीटर के प्राकृतिक प्रवाह क्षेत्र को भी अतिक्रमण से बचाना जरूरी है। कोर्ट ने इस पर सहमति जताते हुए कहा कि नदियों का प्रवाह बहाल करने के लिए यदि निजी जमीन का अधिग्रहण भी करना पड़े, तो सरकार पीछे न हटे।

गौरतलब है कि अरपा, शिवनाथ और खारून जैसी प्रमुख नदियों में बढ़ते प्रदूषण और जहरीले पानी को लेकर कोर्ट ने स्वतः संज्ञान लिया था। अदालत ने इस स्थिति को प्रशासनिक तंत्र की "सिस्टमैटिक विफलता" करार दिया था।

अब राज्य स्तरीय समिति में केवल सरकारी अधिकारी ही नहीं, बल्कि पारिस्थितिकी विज्ञानी, भूवैज्ञानिक, हाइड्रोलॉजिस्ट और पर्यावरण विशेषज्ञों को भी शामिल किया गया है। यह समिति नदियों के अस्तित्व को बचाने और उनके प्रदूषण को रोकने के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार करेगी।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़