अपराध
16 Jul, 2026

कानपुर में शराब पार्टी के बाद किसान की हत्या, तीन पर आरोप

कानपुर के हाथीगांव में खेत की रखवाली कर रहे किसान की शराब पार्टी के दौरान धारदार हथियार से हत्या कर दी गई है।

कानपुर, 16 जुलाई।

जनपद के महाराजपुर थाना क्षेत्र स्थित हाथीगांव में खेत की रखवाली कर रहे एक किसान की निर्मम हत्या कर दी गई। गुरुवार सुबह ट्यूबवेल के पास लहूलुहान शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक के गले और हाथों पर धारदार हथियार से गहरे घाव के निशान मिले हैं।

घटनास्थल पर शराब की खाली बोतलें और गिलास मिले हैं, जिससे पुलिस को अंदेशा है कि हत्या से पहले वहां एक शराब पार्टी हुई थी। परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों—मुलायम सिंह यादव, श्याम और अर्जुन गुप्ता पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि ये तीनों अक्सर ट्यूबवेल पर आकर शराब पीते थे।

परिजनों ने शुरुआत में शव हटाने का विरोध किया, लेकिन फोरेंसिक जांच के बाद शांत हुए। टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं।

पुलिस उपायुक्त सत्यजीत गुप्ता ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर आरोपितों से गहन पूछताछ की जा रही है। घटना के पीछे की स्पष्ट वजह अभी सामने नहीं आई है, लेकिन पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा कर रही है।

|
आज का राशिफल

मन प्रसन्न बना रहेगा। अचल संपत्ति की खरीद अथवा कृषि उद्यम में रुचि पैदा होगी। परिवार के साथ मनोरांजनिक स्थल की यात्रा होगी। आपसी प्रेम-भाव में बढ़ोतरी होगी। भविष्य की योजनाओं पर विचार विमर्श होगा। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। सभी का सहयोग मिलेगा। शुभांक-1-3-5

आज का मौसम

भोपाल

26° / 33°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़