नई दिल्ली, 24 जुलाई।
राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर चल रहे युवा आंदोलन के बीच सीजेपी नेताओं और केंद्र सरकार के बीच दूसरे दौर की वार्ता नई दिल्ली स्थित संविधान क्लब में जारी है। बैठक में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह सरकार की ओर से शामिल हैं।
सीजेपी के प्रतिनिधिमंडल में सौरव दास, आशुतोष रांका, अभिजीत दिपके और दीपक बल्यान शामिल हैं। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार के साथ बातचीत के लिए सहमति दी है।
बताया गया है कि सरकार ने संगठन की दो प्रमुख शर्तें स्वीकार करने के बाद वार्ता का रास्ता खुला। इनमें शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं करने और परीक्षा संबंधी हालिया अनियमितताओं से प्रभावित छात्रों के परिवारों को उचित मुआवजा देने का आश्वासन शामिल है।
इन्हीं सहमतियों के बाद दोनों पक्षों के बीच दूसरे चरण की बातचीत शुरू हुई, जिसमें परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े मुद्दों पर चर्चा जारी है।














