Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
24 Jul, 2026

'एक गुरु–एक वृक्ष' अभियान में 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण

गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत मध्यप्रदेश के शासकीय विद्यालयों में 'एक गुरु–एक वृक्ष' अभियान के अंतर्गत 40 हजार से अधिक पौधे लगाए गए।

भोपाल, 24 जुलाई।

प्रदेश के शासकीय विद्यालयों में आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को 'एक गुरु–एक वृक्ष' अभियान के अंतर्गत 40 हजार से अधिक पौधों का रोपण किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपने गुरुओं के सम्मान में पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संकल्प लिया।

विद्यालय परिसरों और आसपास आयोजित पौधरोपण कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, शिक्षकों और विद्यालय परिवार ने उत्साहपूर्वक भागीदारी की। अभियान के माध्यम से गुरु-शिष्य परंपरा के सम्मान के साथ प्रकृति संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

स्कूल शिक्षा विभाग और लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित गुरु पूर्णिमा पखवाड़ा का उद्देश्य विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के संवर्धन तथा गुरु-शिष्य परंपरा को सशक्त बनाना है। इस दौरान विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों, भारतीय परंपराओं और गुरु के प्रति सम्मान की भावना विकसित की जा रही है।

विभाग के अनुसार इस अभियान के जरिए विद्यालयों में संस्कारयुक्त, सकारात्मक और पर्यावरण के प्रति जागरूक शैक्षणिक वातावरण को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़