Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

प्रेम संबंध के विवाद में खूनी संघर्ष, एक की मौत

नोएडा के कासना क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर दो सहकर्मियों के बीच हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

नोएडा, 24 जुलाई।

नोएडा के कासना थाना क्षेत्र में एक महिला से जुड़े प्रेम संबंध को लेकर दो युवकों के बीच विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। घटना में एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। मृतक के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, सिरसा गोल चक्कर के पास सर्विस रोड पर दो लोगों के बीच झगड़े की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला किया था। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान 32 वर्षीय सुरेश, निवासी बरेली, की मृत्यु हो गई। वहीं 40 वर्षीय नरेश का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह मृतक के परिजनों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले से जुड़े सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है।

जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि नरेश का सिरसा गांव की 27 वर्षीय महिला के साथ करीब छह वर्ष से प्रेम संबंध था। दोनों के बीच लगातार बातचीत और मुलाकात होती थी। कुछ समय पहले महिला ने नरेश से बातचीत बंद कर दी और उसकी बातचीत सुरेश से होने लगी। दोनों युवक एक ही कंपनी में कार्यरत थे।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर गुरुवार रात सिरसा गोल चक्कर के पास दोनों के बीच कहासुनी हुई। बाद में दोनों ने साथ बैठकर बीयर पी, लेकिन इसके बाद विवाद दोबारा बढ़ गया। देखते ही देखते दोनों ने एक-दूसरे पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि मामले में महिला की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़