Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

वाहन और जमीन के नाम पर 1.10 करोड़ की ठगी, आरोपित गिरफ्तार

रायगढ़ पुलिस ने वाहन खरीद-बिक्री और जमीन के सौदों के नाम पर 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की कथित ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

रायगढ़, 24 जुलाई।

रायगढ़ जिले की तमनार पुलिस ने वाहन खरीद-बिक्री और जमीन की दलाली के नाम पर करोड़ों रुपये की कथित ठगी करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में अब तक 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी सामने आई है। आरोपित को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के मुताबिक शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ग्राम पणिगांव निवासी कृष्ण कुमार साहू ने पहले वाहन खरीद-बिक्री के नाम पर रुपये लिए। बाद में रकम लौटाने के बजाय जमीन बेचकर भुगतान करने का भरोसा दिलाया और इस बहाने भी धनराशि प्राप्त की। आरोप है कि संबंधित जमीन का सौदा करने के बाद उसकी रजिस्ट्री किसी अन्य महिला के नाम करा दी गई।

जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ताओं से 44.40 लाख रुपये नगद और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से लिए गए। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान कई अन्य लोगों के साथ भी वाहन खरीद-बिक्री के नाम पर लाखों रुपये की कथित ठगी की जानकारी मिली है।

शिकायत के आधार पर तमनार थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया। पूछताछ में आरोपित से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने कथित रूप से ठगी की रकम से खरीदी गई एक स्कॉर्पियो और एक बोलेरो वाहन जब्त किए हैं, जिनकी कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस के अनुसार अब तक 10 से 15 पीड़ितों से 1.10 करोड़ रुपये से अधिक की धोखाधड़ी की पुष्टि हुई है। अन्य लोगों की शिकायतें भी मिल रही हैं। पुलिस आरोपित के आर्थिक लेन-देन, संपत्तियों और मामले से जुड़े अन्य तथ्यों की विस्तृत जांच कर रही है।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़