Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
24 Jul, 2026

संतों की वाणी जीवन को सही दिशा देती है : डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पन्ना के गुरु पूर्णिमा महोत्सव में संतों का आशीर्वाद लेकर संस्कृति, संस्कार और समाज कल्याण के महत्व पर जोर दिया।

पन्ना, 24 जुलाई।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि संतों की वाणी समाज को बेहतर जीवन का मार्ग दिखाती है और मानव जीवन में संस्कारों का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि भारतीय तीज-त्योहार भी मानव कल्याण और सांस्कृतिक मूल्यों का संदेश देते हैं। मुख्यमंत्री पन्ना प्रवास के दौरान श्री जुगल किशोर मंदिर में आयोजित गुरु पूर्णिमा महोत्सव को संबोधित कर रहे थे।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने श्रीधाम वृंदावन से पधारे महंत स्वामी किशोरदास जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया और विभिन्न स्थानों से आए श्रद्धालुओं का अभिवादन किया। उन्होंने संतों के सान्निध्य में प्रेरणादायी विचारों का अनुसरण करने का आह्वान किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पन्ना की पावन धरा वृंदावन के लघु स्वरूप के रूप में जानी जाती है। उन्होंने गौसेवा, धार्मिक पर्वों को उत्साहपूर्वक मनाने, विक्रम संवत् को बढ़ावा देने तथा भगवान श्रीराम और श्रीकृष्ण से जुड़े स्थलों को तीर्थ के रूप में विकसित करने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में गीता भवन और पुस्तकालय स्थापित किए जाएंगे तथा वृंदावन ग्राम की अवधारणा पर भी कार्य किया जा रहा है।

डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने पन्ना में प्रतिवर्ष तीन दिवसीय कथा उत्सव आयोजित करने और संस्कृत विद्यालय खोलने की घोषणा भी की।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने भगवान श्री जुगल किशोर के दर्शन कर विधिवत पूजन-अर्चन किया और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़