Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
24 Jul, 2026

चलती एक्सप्रेस पकड़ने के प्रयास में बीमा प्रबंधक की मौत

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने के प्रयास के दौरान संतुलन बिगड़ने से ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक की हादसे में मौत हो गई।

दुर्ग, 24 जुलाई।

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर चलती हुई एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने की कोशिश के दौरान एक बीमा प्रबंधक की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। ट्रेन पकड़ने के प्रयास में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर गए। गंभीर चोट लगने और अधिक रक्तस्राव के कारण उनकी जान नहीं बच सकी।

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान साईं नगर उरला निवासी ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी के क्षेत्रीय प्रबंधक संदीप कुमार सिन्हा के रूप में हुई है। उनके पास मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की गई।

जीआरपी ने बताया कि सुबह करीब 5:45 बजे प्लेटफार्म संख्या-4 पर दुर्ग-रायपुर लोकल ट्रेन खड़ी थी। इसी दौरान प्लेटफार्म संख्या-3 पर पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन पहुंची। कुछ देर ठहरने के बाद जैसे ही ट्रेन रवाना होने लगी, संदीप कुमार सिन्हा लोकल ट्रेन छोड़कर एक्सप्रेस में चढ़ने के लिए दौड़ पड़े।

पुलिस के अनुसार, दौड़ते समय उनके दाहिने हाथ में रखा लैपटॉप बैग फिसल गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया। इसी दौरान बोगी के दरवाजे पर लगी पकड़ भी छूट गई और वह प्लेटफार्म तथा ट्रेन के बीच ट्रैक पर गिर पड़े। हादसे में उनका दायां पैर कट गया और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

घटना की सूचना मिलते ही आरपीएफ, जीआरपी और रेलवे प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। उन्हें ट्रैक से बाहर निकालकर एंबुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी। पुलिस ने बताया कि मृतक के पास रेलवे का मासिक पास था और वह प्रतिदिन रायपुर आना-जाना करते थे।

|
आज का राशिफल

सुबह-सुबह की महत्वपूूर्ण सिद्घि के बाद दिन-भर उत्साह रहेगा। किसी लाभदायक कार्य के लिए व्ययकारक स्थितियां पैदा होगी। अल्प-परिश्रम से ही लाभ होगा। कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। घरेलू बहुमूल्य वस्तुओं के क्रय का योग है। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

24° / 29°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़