Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

मध्य प्रदेश
25 Jul, 2026

मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का तबादला, दिव्यांक सिंह होंगे नए कलेक्टर

मध्य प्रदेश सरकार ने आईएएस तबादला सूची जारी करते हुए अदिति गर्ग का स्थानांतरण कर दिव्यांक सिंह को मंदसौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया है।

मंदसौर, 25 जुलाई।

मध्य प्रदेश सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) अधिकारियों के तबादलों के तहत मंदसौर कलेक्टर अदिति गर्ग का स्थानांतरण कर दिया है। राज्य शासन की ओर से जारी सूची में 20 अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इसके तहत वर्ष 2017 बैच के आईएएस अधिकारी दिव्यांक सिंह को मंदसौर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

शासन के आदेश के अनुसार, वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी अदिति गर्ग को संचालन खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग में नई जिम्मेदारी दी गई है। वहीं दिव्यांक सिंह, जो अब तक भोपाल में नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग में अपर आयुक्त के रूप में कार्यरत थे, जल्द ही मंदसौर कलेक्टर का पदभार संभालेंगे।

अदिति गर्ग ने 29 जुलाई 2024 को मंदसौर कलेक्टर का कार्यभार ग्रहण किया था। उनका कार्यकाल दो वर्ष पूरा होने से पहले ही शासन ने उनका तबादला कर नई जिम्मेदारी सौंप दी।

तबादला सूची में प्रदेश के विभिन्न जिलों और विभागों में पदस्थ 20 आईएएस अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है। इसके तहत कई जिलों में कलेक्टर बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को विभागीय स्तर पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

|
आज का राशिफल

अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। नये-नये व्यापारिक अनुबंध होंगे। किसी से वाद-विवाद अथवा कहासुनी होने का भय रहेगा। मानसिक एवं शारीरिक शिथिलता पैदा होगी। जल्दबाजी में कोई भूल संभव है। आय-व्यय की स्थिति समान्य रहेगी। शुभांक-5-7-8

आज का मौसम

भोपाल

24° / 28°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़