Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

फायरिंग मामले में दो बदमाश दबोचे, कट्टे और बाइक जब्त

नवादा के डोमनबाग गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपितों को गिरफ्तार कर दो देशी कट्टे और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है।

नवादा, 27 जुलाई।

नवादा जिले के कौआकोल थाना क्षेत्र के डोमनबाग गांव में फायरिंग कर दहशत फैलाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपितों के कब्जे से दो देशी कट्टा और वारदात में इस्तेमाल की गई एक बाइक बरामद की गई है।

कौआकोल थाना परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में पकरीबरावां के एसडीपीओ सुजय विद्यार्थी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि डोमनबाग गांव में चार से पांच युवकों ने फायरिंग कर ग्रामीणों में दहशत फैलाने का प्रयास किया है। साथ ही यह जानकारी भी मिली थी कि ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ रखा है और उसके अन्य साथी दोबारा गांव पहुंचने की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दरावां गांव निवासी सूरज मांझी, पिता योगेंद्र मांझी, को गिरफ्तार कर हिरासत में ले लिया।

पूछताछ के दौरान सूरज मांझी ने फायरिंग की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने दरावां गांव से एक देशी कट्टा बरामद किया। इसके बाद पुलिस ने दरावां गांव निवासी अंकित राज, पिता हरिश्चंद्र साव उर्फ लूटन साव, के पास से एक अन्य देशी कट्टा और घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त की। इसके बाद अंकित राज को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

एसडीपीओ ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर दोनों आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता के दौरान थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़