Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
27 Jul, 2026

अमेठी में पुलिस मुठभेड़, गोकशी की योजना बना रहे बदमाशों से झड़प में एक घायल; चार गिरफ्तार

अमेठी में पुलिस के ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत जामो थाना और स्वाट टीम ने गोकशी की साजिश रच रहे बदमाशों को घेर लिया, जहां मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी के घायल होने पर चार को गिरफ्तार कर लिया गया।

अमेठी, 27 जुलाई।

उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में पुलिस के 'ऑपरेशन चक्रव्यूह' के तहत थाना जामो और स्वाट टीम ने संयुक्त रूप से एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए गोकशी की योजना बना रहे चार शातिर आरोपियों को धर दबोचा है। इस दौरान बदमाशों की तरफ से पुलिस टीम पर गोली चलाए जाने पर हुई जवाबी कार्रवाई में एक मुख्य आरोपी गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के मार्गदर्शन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में जामो थाना पुलिस व स्वाट टीम संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी। इसी बीच मुखबिर के जरिए इत्तला मिली कि ग्राम पूरे दृगपाल के पास कुछ अपराधी किस्म के लोग गड्ढे में मवेशियों को बांधकर गोकशी की नापाक साजिश रच रहे हैं, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की।

घेराबंदी के दौरान एक बदमाश ने पुलिस दल पर फायरिंग कर दी, जिसके जवाब में की गई आत्मरक्षार्थ कार्रवाई में मो. मोसिन नामक आरोपी घायल हो गया। मौके से मो. मोनू उर्फ असरफ, मो. आमिर और राम हृदय को गिरफ्तार कर लिया गया, और अंधेरे का फायदा उठाकर राजेश नाम का एक अन्य आरोपी फरार होने में कामयाब रहा।

पत्रकारों को जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि दबोचे गए आरोपियों के पास से अवैध असलहा, जिंदा कारतूस, चाकू, मांस काटने के उपकरण, चटाई व प्लास्टिक के बोरे बरामद किए गए हैं। पूछताछ में यह खुलासा हुआ कि आरोपी गोकशी कर मांस की तस्करी करते थे और घायल मोसिन एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इस सराहनीय सफलता पर पुलिस अधीक्षक ने पूरी टीम को बीस हजार रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की है।

|
आज का राशिफल

अध्ययन-अध्यापन में समय गुजरेगा। ज्ञान-विज्ञान की वृद्घि होगी और सज्जनों का साथ भी रहेगा। कुछ कार्य भी सिद्घ होंगे। व्यर्थ की भाग-दौड़ से यदि बचा ही जाए तो अच्छा है। प्रियजनों से समागम का अवसर मिलेगा। अवरुद्घ कार्य संपन्न हो जाएंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। शुभांक-1-4-6

आज का मौसम

भोपाल

26° / 31°

Cloudy

ट्रेंडिंग न्यूज़