Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अंतरराष्ट्रीय संबंध
29 Jul, 2026

होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमलों की भारत ने कड़ी निंदा, सुरक्षित आवाजाही पर दिया जोर

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य में वाणिज्यिक जहाजों पर हालिया हमलों की कड़ी निंदा करते हुए अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर सुरक्षित और निर्बाध आवाजाही तथा व्यापार बहाल करने की आवश्यकता दोहराई।

न्यूयॉर्क, 29 जुलाई।

भारत ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर रहे कई वाणिज्यिक जहाजों पर हाल में हुए हमलों की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों और नागरिक बुनियादी ढांचे को निशाना बनाने की घटनाएं तत्काल बंद होनी चाहिए।

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने कहा कि क्षेत्र में जारी संघर्ष के दौरान कुछ समय की शांति के बाद फिर से हमले शुरू होना और तनाव बढ़ना गंभीर चिंता का विषय है। उन्होंने इस महीने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के दौरान जीएफएस गैलेक्सी, एमटी अल बहियाह और एमटी मोम्बासा समेत कई जहाजों पर हुए हमलों की कड़ी आलोचना की।

भारत ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों पर निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही के साथ-साथ वैश्विक व्यापार को बिना किसी बाधा के जारी रखा जाना आवश्यक है। भारत ने इस क्षेत्र में सामान्य स्थिति बहाल करने और समुद्री मार्गों पर सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़