Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव

अपराध
29 Jul, 2026

फर्रुखाबाद में बेटे ने की मां की हत्या, भाई-बहन पर भी हमला

फर्रुखाबाद के शमशाबाद क्षेत्र में बेटे द्वारा मां की हत्या और भाई-बहन पर हमले की घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

फर्रुखाबाद, 29 जुलाई।

फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद थाना क्षेत्र के खुडना बैद्य गांव में एक युवक ने अपनी मां की हत्या कर दी। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे उसके भाई और बहन पर भी हमला किया गया, जिसमें भाई घायल हो गया, जबकि बहन ने कमरे में खुद को बंद कर अपनी जान बचाई।

मृतका की पहचान 52 वर्षीय नन्ही के रूप में हुई है। परिवार के अनुसार आरोपित पंकज पानीपत में नौकरी करता था और पिछले दो वर्षों से उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। बुधवार को उसने पत्थर से हमला कर अपनी मां की जान ले ली।

परिजनों के मुताबिक घटना के समय छोटे भाई शिवम पर भी पत्थर से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गया। बहन सुषमा ने खुद को कमरे में बंद कर किसी तरह जान बचाई। ग्रामीण जब आरोपित को पकड़ने पहुंचे तो उसने उन पर भी हमला करने का प्रयास किया। बाद में लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे काबू कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। घायल भाई और बहन को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

बुद्घि व धन का दुरूपयोग न करें। व्यापार में स्थिति नरम रहेगी। भ्रातृपक्ष में विरोध की संभावना है। आय-व्यय समान रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यर्थ प्रपंच में समय न गंवाकर काम पर ध्यान दीजिए। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश सफल होगी। मान-सम्मान में वृद्घि होगी। शुभांक-2-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 28°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़