नई दिल्ली, 29 जुलाई।
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच झारखंड की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
मुलाकात के बाद आदित्य साहू ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री से कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान राज्य से जुड़े विभिन्न विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
प्रदेश अध्यक्ष ने बुधवार को जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में इस मुलाकात की जानकारी साझा की।
















